उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News पब्लिक स्कूल के छात्रों ने हमीरपुर एडीएम का लिया साक्षात्कार कानपुर संवाददाता। डीएवी एनयूपीपीएल में एडीएम हमीरपुर श्री नागेन्द्र नाथ यादव जी का आगमन हुआ

रिपोर्टर कमलेश कुमार शुक्ला कानपुर उत्तर प्रदेश

कानपुर:-  पब्लि क स्कूल के छात्रों ने हमीरपुर एडीएम का लिया साक्षात्कारकानपुर संवाददाता। डीएवी एनयूपीपीएल में एडीएम हमीरपुर श्री नागेन्द्र नाथ यादव जी का आगमन हुआ । डीएवी एनयूपीपीएल पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रियंका गौर जी के साथ समस्त स्टाफ और छात्रों ने उनका भव्य स्वागत किया । 2013 बैच के यूपी पीसीएस में द्वितीय स्थान पर टॉपर रहे एडीएम हमीरपुर जी ने छात्रों से मिलकर, छात्रों के मन में उठने वाले प्रश्नों का निदान किया । इस दौरान एडीएम हमीरपुर जी ने छात्रों को पढ़ाई करने के मूलमंत्र दिये । पीसीएस की पढ़ाई कैसे करें? कितना पढ़ें ? परीक्षा के दौरान कैसे स्वयं को तनाव मुक्त कैसे रखें ? क्या पढ़ें ? इत्यादि छात्रों के मन में उठने वाले प्रश्नों का क्रमशः समाधान किया । अंत में एडीएम हमीरपुर जी ने छात्रों से शिक्षकों का सम्मान करने का आग्रह । इस दौरान श्रीमती प्रधानाचार्या जी ने एडीएम हमीरपुर जी का आभार व्यक्त कर उन्हें विदा किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button