पंजाबब्रेकिंग न्यूज़

Punjab News एस.एस.एस. स्कूल कपूर पिंड के विद्यार्थियों ने जोनल खेलों में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल कपूर

रिपोर्टर सतीश कुमार जालंधर पंजाब

पिंड के विद्यार्थियों ने जोनल लेवल गेम्स जोन-8 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक और स्कूल का नाम जोन में रोशन किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल की प्रिंसिपल मैडम लवलीन कौर ने बताया कि एथलेटिक्स में छात्र रोहित ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक और छात्र दीपू ने कांस्य पदक जीता, जबकि 1500 मीटर दौड़ में रोहित ने कांस्य पदक, 200 मीटर दौड़ में अमित ने कांस्य पदक, दीपू ने लंबी कूद में रजत पदक जीता। इसी प्रकार स्कूल की कबड्डी टीम ने अंडर-19 में प्रथम स्थान, वॉलीबॉल बालक अंडर-19 में द्वितीय स्थान तथा बालिका अंडर- 17 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए स्कूल प्रिंसिपल मैडम लवलीन कौर ने स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों पर भी पूरा ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान लेक्चरर नेक चंद, लैक्चरार रजनी जेठी, सुरिंदर कौर, सोनिया, सुषमा, वंदना, परवीन, रतिका खनेजा, राजेश कुमार, नीतू, रविंदर कुमार, जसपाल लहरी, जसकरण, विजय भाटिया, रोहित शर्मा, भजन कौर और अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद थे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button