IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News सर्राफा एसोसिएशन, नारनौल ने मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता जीतने पर नवनीत सिंह उर्फ नवी का किया सम्मान

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

आज सायं 7 बजे सर्राफा गली में सर्राफा एसोसिएशन के प्रधान सुरेन्द्र सोनी ने समस्त सर्राफा एसोसिएशन की तरफ से, नारनौल के नवनीत सिंह उर्फ नवी का मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर राकेश सोनी संयोजक स्वर्ण भारती एकता मंच, रामकिशोर उर्फ खिल्लूराम स्वर्ण भारती एकता मंच कोषाध्यक्ष सर्राफा एसोसिएशन, संरक्षक सर्राफा एसोसिएशन भारत जौहरी, राजेन्द्र प्रसाद सोनी उर्फ गोलू राम प्रधान स्वर्णकार सभा, दयानंद सोनी पूर्व पार्षद एवं सदस्य जिला ग्रीवेंस कमेटी व प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णकार संघ हरियाणा तथा प्रदेश प्रभारी आरएसएसएम हरियाणा, विमल जैन सर्राफ, गौरव सोनी, ललित सोनी, राजन सोनी, संजय अमन जिला प्रधान अनुसूचित प्रकोष्ठ (भाजपा), प्रताप सफाई दारोगा, स्नेह आदि गणमान्यजनों ने नवनीत नवी को स्मृति चिन्ह राम दरबार व पटका पहनाकर उनका अभिनन्दन किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सर्राफा एसोसिएशन के सभी सम्मानित सदस्यों ने नवनीत नवी को उनकी इस शानदार कामयाबी पर 11500/- रुपये की नकद धनराशि भी भेंट की। गौरतलब है कि नवनीत सिंह उर्फ नवी के पिता ने सर्राफा बाजार में सफाईकर्मी का कार्य करते हुए अपने जीवन का काफी समय गुजार दिया है। नवनीत उर्फ नवी ने अपने मेहनत कश पिता का नाम रोशन करते हुए मिस्टर इंडिया बाॅड़ी बिल्डिंग प्रतियोगिता का खिताब जीतकर न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया अपितु इसके साथ ही अपने क्षेत्र और शहर का भी नाम गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर समस्त सर्राफा एसोसिएशन सदस्यों ने नवनीत को सम्मानित कर अपनी खुशी का इजहार किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button