Haryana News महेंद्रगढ़ के 41 केंद्रों पर होगी सीईटी

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण
नारनौल हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 21 व 22 अक्तूबर को जिले में सीईटी ग्रुप-डी की परीक्षा करवाई जाएगी, जोकि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की देखरेख में करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए जिले में 41 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 21 परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ व 20 परीक्षा केंद्र नारनौल में निर्धारित किए गए है। दो दिन होने वाली इस परीक्षा में 80 हजार के करीब अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह व सायं के दोनों सत्रों में आयोजित की जाएगी। इसमें पहले सत्र की परीक्षा सुबह 10 बजे शुरू होकर 11.45 बजे तक चलेगी। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा सायं 3.00 बजे से 4.45 बजे तक चलेगी। प्रत्येक सत्र में 20500 के करीब अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। इसके अलावा अभ्यार्थियों की वीडियो ग्राफी के साथ-साथ बायोमेट्रिक हाजिरी ली जाएगी। वहीं परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस जवानों की भी तैनाती की जाएगी। सीईटी परीक्षा को लेकर मुख्य सचिव ने की वीडियो कांफ्रेंस प्रदेश में 21 व 22 अक्तूबर को ग्रुप डी के लिए होने वाली परीक्षा के लिए जिला महेंद्रगढ़ में 41 केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी का सहयोग करेंगे। ये निर्देश डीसी मोनिका गुप्ता ने हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ परीक्षा को लेकर हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर प्रति शिफ्ट में लगभग 20500 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों दिन कुल चार शिफ्ट होंगी। परीक्षार्थियों की सुरक्षा व आवागमन की व्यवस्था में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीसी ने बताया कि जिला की धर्मशाला, सराय व रेस्ट हाउस में ठहरने वालों की पूरी सूचना जिला प्रशासन को रहेंगी। सर्विस प्रोवाइडर के सभी कर्मचारियों की वैरिफिकेशन होगी। पिछली बार की तरह परीक्षा बिना किसी बाधा व गड़बड़ी के पूरी कराई जाएगी। परिवहन विभाग अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करेगा। जिला में 383 बसों की जरूरत होगी। सभी एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। यातायात में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए पुलिस की विशेष व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की जाएंगी। आसपास फोटो स्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। यूरेका पब्लिक स्कूल में कंट्रोल रूम होगा। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह, महेंद्रगढ़ के एसडीएम हर्षित कुमार, नारनौल के एसडीएम मनोज कुमार, नगराधीश डॉ. मंगल सैन, रोडवेज जीएम नवीन शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, एनटीए सिटी कोआर्डिनेटर मधू कौशिक व डिप्टी सिटी कोआर्डिनेटर डिंपल कौशिक के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सीईटी परीक्षा के लिए जिले में 41 केंद्र बनाए गए है। परीक्षा दो सत्रों में आयोजित करवाई जाएगी। प्रत्येक सत्र में 20500 के करीब अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए जैमर, सीसीटीवी कैमरे, स्केनर, बायोमेट्रिक आदि की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पुलिस जवानों की भी तैनाती की जाएगी।


Subscribe to my channel