ब्रेकिंग न्यूज़हरियाणा

Haryana News नेताजी सुभाष के नाम से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं-यदुवंशी समाज, हुड्डा नारनौल

रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

आज नारनौल के हुड्डा सेक्टर 1,पार्ट फर्स्ट में डॉ आर एन यादव के मकान नंबर 538 में हुड्डा सेक्टर के प्रबुद्ध लोगों की मीटिंग हुई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि किसी भी हालात में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर बने पार्क का नाम नहीं बदलने दिया जाएगा। अगर किसी ने इस प्रकार का दुस्साहस किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मीटिंग की अध्यक्षता डॉ आर एन यादव ने की। इसमें मनोज कुमार यादव एडवोकेट, रविंद्र यादव, एडवोकेट, डॉ सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र सिंह चेयरमैन, पंकज यादव प्रधान , भगवान सिंह आदि प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button