IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्म, श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस हुई श्रीकृष्ण जन्म की कथा

ब्यूरो चीफ दीवान सिंह दमोह मध्य प्रदेश

दमोह  किशोरी वैष्णवी गर्ग के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा मुकेश कालोनी पाठक स्कूल के पास पितृपक्ष में सिविल वार्ड 6 में गर्ग परिवार द्वारा साप्ताहिक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चतुर्थ दिवस की कथा पर कथा व्यास किशोरी वैष्णवी गर्ग द्वारा श्रीमद् भागवत कथा में लिखें मंत्र और श्लोक केवल भगवान की आराधना और उनके चरित्र का वर्णन ही नहीं है। श्रीमद्भागवत की कथा में वह सारे तत्व हैं जिनके माध्यम से जीव अपना तो कल्याण कर ही सकता है साथ में अपने से जुड़े हुए लोगों का भी कल्याण होता है। जीवन में व्यक्ति को अवश्य ही भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। बिना आमंत्रण के भी अगर कहीं भागवत कथा हो रही है तो वहां अवश्य जाना चाहिए। इससे जीव का कल्याण ही होता है। किशोरी जी ने भागवत कथा में चौथे दिन श्रीराम जी, श्री कृष्ण से संस्कार की सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण स्वयं जानते थे कि वह परमात्मा हैं उसके बाद भी वह अपने माता पिता ओर गुरु के चरणों को प्रणाम करने में कभी संकोच नहीं करते थे। यह सीख में भगवान श्रीराम श्रीकृष्ण से सभी को लेनी चाहिए। आज की युवा पीढ़ी धन कमाने में लगी हुई है लेकिन अपनी कुल धर्म और मर्यादा का पालन बहुत कम कर रहे हैं। किशोरी जी ने कहा जब भी आप किसी संत या महात्मा से मिले तो इन 6 गुणों के माध्यम से उसकी पहचान कर सकते हैं। संत की पहचान होना आवश्यक है क्योंकि वही तो आपका मार्गदर्शन करते है। कई बार कहा जाता है कि ” पानी पियो छान के, संत करो जांच के” क्योंकि सच्चा संत ही आपको सदमार्ग और ईश्वर से प्रेम करना सिखा सकता है। श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया सभी भक्त कृष्ण के रंग में डूबे नजर आए अंत में कान्हा की आरती एवम प्रसाद वितरण किया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button