उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News    पूर्व विधायक के आवास पर मनायी गयी पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश

आंवला-थाना क्षेत्र आंवला मे पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा के आवास पर सामाजवादी नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई।

स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव गरीबों और किसानों के नेता के रूप मे जाने व पहचाने जाते थे। वह पिछड़ा समाज के कद्दावर नेताओ मे गिने जाते थे वह उत्तर प्रदेश सरकार मे विभिन्न मंत्री पदो पर ? रहते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। 10.10.2022 को नेता जी सभी समाजवादियों को छोड़कर स्वर्ग लोक को सिधार गये आज उनकी याद मे नगर आंवला के सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा नेताजी की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई पुण्यतिथि पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर मालार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गयी। सभी सामाजवादी कार्यकर्ताओं के द्वारा भारी मन तथा भीगी आँखों के साथ नेता जी को याद किया गया । पुण्यतिथि कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से पूर्व विधायक पंडित आरके शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष सय्यद आबिद अली, पूर्व नगर अध्यक्ष मशकूर खान विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर इंद्रपाल यादव, एडवोकेट पूर्व प्रधान भगवान दास यादव अवनीश तिवारी, वैभव तिवारी, रजनीश तिवारी, अफसर खान, रईस अहमद विजेंद्र सिंह यादव, अरविंद यादव, जगन्नाथ यादव, बी एल वर्मा, लक्ष्मण प्रसाद लोधी आदि लोग सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button