ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News MP के शहडोल जिले में नेशनल हाईवे पर अनिंयत्रित बस पलटी, दो दर्जन यात्री घायल

रिपोर्टर अज़मत उल्ला शहडोल मध्यप्रदेश

शहडोल  मुख्यालय से रीवा नेशनल हाईवे पर करीब 25 किलोमीटर दूर गोहपारू स्थित सैनिक ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार यात्री बस अनिंयत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में लगभग दो दर्जन यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार नफीस बस क्रमांक एमपी 18 पी 5786 शहडोल की ओर आ रही थी। तभी घटना स्थल पर सुबह लगभग 11 बजे, बीच सड़क एक बैल आ गया, जिसे बचाने के दौरान यह दुर्घटना हुई है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस बल पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोहपारू भेजा गया। जहां से कुछ गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को जिला अस्पताल शहडोल रेफर किया गया, जिनका उपचार जारी है। बताया गया है कि, इस घटना में सड़क पर आये बैल की मौत हो गई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button