ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News मेरा गांव मेरा अभिमान ग्राम चारगांव कर्बल के कुछ विशेष सवाल सीधे नाना भाऊ मोहोड से  आशा करते हैं जवाब जरूर मिलेगा

रिपोर्टर कमलेश कुमार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

१} ग्राम चारगांव कर्बल के लोगों ने आपको लगातार 40 वर्षों से वोट के माध्यम से भाजपा को अपना प्यार दिया, इसलिए आपसे एक सवाल अपने ग्राम चारगांव कर्बल को कोई एक बड़ा प्रोजेक्ट दिया हो उसका नाम बताएं?

२} 15 वर्षों तक नाना भाऊ मोहोड़ विधायक रहे एवं राज्य शिक्षा मंत्री भी रहे फिर ग्राम में आपके द्वारा 9वी, 10वी के लिए बिल्डिंग स्वीकृत क्यों नहीं की गई और यहां पर चार-पांच गांव के बच्चों का सेंटर पॉइंट है तो फिर यहां पर 11वीं 12वीं का स्कूल क्यों चालू कर नहीं पाए?

३} ग्राम में मंदिरों के निर्माण के लिए आज तक आपके द्वारा कोई राशि नहीं दी गई अगर दी गई हो तो कृपया जानकारी उपलब्ध कराए।

४} गांव के बच्चों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने हेतु अपने क्या प्रयास किया कृपया इसकी जानकारी साझा करें और कितने लोगों को आपके द्वारा रोजगार दिया गया?

५} कितने बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए आपके द्वारा प्रोत्साहित किया गया चाहे वह शिक्षा हो या बिजनेस?

६} अभी तत्काल विधायक कांग्रेस का है लेकिन इसके पूर्व में 15 वर्ष तक आप स्वयं विधायक एवं शिक्षा मंत्री रहे उसे बीच गांव के चौराहे में हमेशा रेत का ढेर लगा रहता था वह किसका था एवं कहां से आती थी और इसकी कमाई किसकी जेब में जाती थी?

७} अपने गिने चुने एक या दो परिवार को आगे बढ़ाने की बजाय क्या किसी ग्राम के नए युवक को आगे राजनीति में लाने का प्रयास किया जो आपसे जुड़कर कुछ सीख कर राजनीति में आगे आ सके अगर कोई युवा आपके द्वारा आगे लाया गया हो तो उसका नाम जरुर साझा कीजिए?

८} गांव के बच्चों के लिए खेलने के मैदान के बारे में आपने क्या प्रयास कीया है वही आपके लोगों के द्वारा एक बना बनाया ग्राउंड बर्बाद कर दिया गया जहां पर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का टूर्नामेंट हुआ करता था ।

९} ग्राम के खापा क्षेत्र में पानी की टंकी की सख्त जरूरत है लेकिन उसकी भी स्वीकृति नहीं दिलाई गई क्यों नहीं दे पाए

१०} ग्राम में छोटे-छोटे टोले हैं उनको जोड़ने के लिए सड़क की व्यवस्था नहीं कर पाए क्या कारण है

सवाल इसलिए आपसे क्योंकि हमारे गांव से आपको हमेशा पूर्ण बहुमत हम दिलाते हैं।

प्रेषक
समस्त जागरूक नागरिक एवं युवा संगठन ग्राम चारगांव कर्बल

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के सदर विधानसभा का मोहखेड क्षेत्र के ग्राम पंचायत चारगांव करबल में भाजपा से ग्रामवासियों में कुछ सवाल पूछे हैं जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button