उत्तरप्रदेश

Uttar Pradesh News मेरठ स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग। आसपास के लोगों में मची भगदड़

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

मेरठ स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग। आसपास के लोगों में मची भगदड़। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने पाया काबू। लाखो रुपए का नुकसान । मेरठ क्षेत्र के खरखोदा में शुक्रवार को बस स्टेशन के सामने स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अचानक आग लग गई। इसके बाद दुकान और आसपास के लोगों में काफी भगदड़ मच गई। जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक लाखो रुपए का माल जलकर राख हो गया। खरखोदा स्थित रोडवेज बस स्टेशन के सामने एक मार्केट में दूसरे मंजिल पर शिव स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। शुक्रवार शाम को दुकान में अचानक आग लग गई। थोड़ी देर बाद ही आग ने एक विकराल रूप ले लिया था। इसके बाद दुकान में आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दुकान में आग लगने के बाद उठी लपटे। लपटे काफी भयंकर थी। लेकिन जब तक आसपास के लोगों ने कैंटन व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। फिलहाल दुकान में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। दुकान मालिक का कहना है की दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। घटना के कुछ देर बाद आग लगने की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच की। फिलहाल आग को काबू पा लिया गया है।
रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button