ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नवागत कलेक्टर उमरिया ने किया कार्य भार ग्रहण

 शासन की योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना, शिक्षा एवं सामाजिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन होगी प्राथमिकता

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया  नवागत कलेक्टर श्री बुध्देश कुमार वैद्य ने उमरिया जिले के कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण कर लिया है, आप 2014 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। श्री वैद्य ने बताया कि शासन कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कराकर पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचाना, शासकीय विभागों में दक्षता लाना, अधोसंरचना एवं निर्माण कार्य समय पर गुणवत्ता के साथ पूरे हों तथा शिक्षा एवं समाज कल्याण की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन प्राथमिकता होगी। आपने एन आई टी रायपुर से बी ई इलेक्ट्रिकल की शिक्षा प्राप्त की है, एल एल बी तथा एल एल एम हैं। आपकी अभिरुचि साहित्यिक गतिविधियों में भी है। शासकीय सेवा की शुरुआत नरसिंहपुर जिले से प्रारंभ की। आप नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा तथा सीहोर जिले में एस डी एम, स्कूल शिक्षा विभाग, इलेक्ट्रॉनिक विकास कार्पाेरेशन में महा प्रबंधक, राज्य निर्वाचन आयोग में उप सचिव तथा भोपाल विकास प्राधिकरण में सी ईओ के पद पर अपनी सेवायें दे चुके हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button