उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News नोएडा हापुड़ में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में अब नोएडा हड़ताल पर वकील ने 48 घंटे का दिया अल्टीमेट।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी को हटाने की मांग की। हापुड़ में वकीलों पर हुई लाठी चार्ज के विरोध में गौतम बुद्ध नगर के वकीलों में काफी आक्रोश नजर आया है। दीवानी और फौजदारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को भेजे ज्ञापन में दोषी अफसरों के हापुड़ से हटाने और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और घायल वकीलों को मुआवजा देने की मांगे की। विरोध में वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। हापुड़ में वकील के साथ हुई मारपीट के विरोध में नारेबाजी करते हुए काफी संख्याओं में वकील नजर आए। एसोसिएशन के अध्यक्ष कालूराम चौधरी की अध्यक्षता को सचिव नीरज सिंह तंवर के संचालक में बुधवार को मीटिंग का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि 29 अगस्त को जनपद हापुड़ में पुलिस ने निहत्थे अधि वक्ताओं पर पूरी तरह से लाठी चार्ज किया। उसे घटना का गौतम बुद्ध नगर जनपद दीवानी व फौजदारी बार एसोसिएशन घोर विरोध करती है। हापुड़ की घटना के विरोध में राज्य व्यापी हड़ताल के तहत यहां के सभी वकील काम से विरत रहेंगे। बैठक के बाद अधि वक्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को संबोधित ज्ञापन डीएम को सोपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि 48 घंटे के भीतर हापुड़ के डीएम और सपा को हटाया जाए और दोषी पुलिस कर्मियों और अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। और जख्मी वकीलों को मुआवजा दिए जाने की मांगे की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button