IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शहर में तीन स्थानों पर पाइप लाइन क्षतिग्रस्त, धंस गई सड़क, रूट डायवर्जन लागू

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  सुंदरपुर, सोनिया के सिंधु विहार, पिपलानी कटरा में जलकल विभाग की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। इसकी मरम्मत न कराए जाने से पानी सड़क पर बहता रहा और सड़क धंस गई। तीनों स्थान पर मरम्मत का काम चल रहा है। ऐसे में रूट डायवर्जन किया गया है। एसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रक्षाबंधन पर सड़कों पर भीड़ उमड़ेगी। इसके मद्देनजर तीनों स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है।
सोनिया कट – सिगरा चौराहे की तरफ से आने वाले वाहनों को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। वाहन नगर निगम, भारत सेवाश्रम संघ तिराहा होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगे।
पिपलानी कटरा – कबीरचौरा की तरफ से आने वाले वाहनों को बेनिया की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा। वाहन पियरी पुलिस चौकी, बेनिया तिराहा होते हुए गंतव्य को जाएंगे।
सुंदरपुर चौराहा – बीएचयू, नरिया तिराहा से सुंदरपुर होकर बीएलडब्ल्यू की तरफ जाने वाले वाहनों को चितईपुर की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। वाहन भिखारीपुर, चितईपुर होते हुए गंतव्य की तरफ जाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button