उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News कुत्ते का आतंक : काटने से 38 लोग घायल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

कोथावां हरदोई   जनपद हरदोई के कोथावां में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा रखा है | पागल कुत्ते ने करीब 38 लोगों को काटकर घायल कर दिया है | रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण खरीदारी के लिए बाजारों में भीड़ हुई लगी हुई है | मंगलवार की दोपहर मे बाजार में लगी भीड़ मैं लोगों को पागल कुत्ते ने काटना शुरु कर दिया | बिटाना, रिंकी, प्रिया, नीलम, रूबी, दीपू पांडे, रतन कुमार, आवेश कुमार, रामसेवक, सचिन कुमार, श्रीराम, रितेश कुमार, सहित 38 लोग पागल कुत्ते के काटने से जख्मी हो गए | कुत्ते के काटने से बाजार में अफरा तफरी मच गई और लोग खुद को बचाने के लिए भागने लगे | मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को फोन पर देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा | कुत्ते के आतंक से परेशान होकर युवक लाठी डंडा लेकर आए तो कुत्ता भाग गया | कस के डॉक्टर चंद्रकांत ने बताया कि 38 लोगों का उपचार किया गया है | बात करने पर वन विभाग के प्रभारी सुशील ने बताया कि कुत्ते को पकड़ने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया है |

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button