उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News ब्लाक प्रमुख नौतनवा के सैकड़ों वाहनों के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हुए

 रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

विधायक नौतनवा केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का एयरपोर्ट पर करेंगे भव्य स्वागत। महराजगंज। फरेंदा महराजगंज वाया घुघली रेल मार्ग से जोड़ने की स्वीकृति पर नौतनवा विधानसभा में खुशी व्यक्त है। रेल मार्ग की स्वीकृति मिलने के बाद प्रथम बार महराजगंज जिले में आ रहे केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का गोरखपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया जाने का निर्माण विधायक नौतनवा के ऋषि त्रिपाठी ने लिया है। इसी क्रम में आज दिन बुधवार को केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी का गोरखपुर एयरपोर्ट में अगुवानी के लिए नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया छोटी बड़ी कुल सैकड़ों वाहनों के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वाहनों में नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के तमाम ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उनके समर्थक सवार है। जो नौतनवा के छपवा टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर वहां से नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ऋषि त्रिपाठी और पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गोरखपुर के लिए रवाना हुए। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी नौतनवा विधानसभा से ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया तथा ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा गोरखपुर एयरपोर्ट पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करेंगे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button