Uttar Pradesh News 10000 रसोइयों को चेहरे पर खुशियां लाएंगे 1 करोड़ 99 लाख रुपए

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
हरदोई जनपद के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए राहत भरी खबर आई है | जनपद के 3446 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 10000 से अधिक रसोइयों का इंतजार खत्म हो गया है | शासन की ओर से उनके मानदेय को लेकर 1 करोड़ 99 लाख रुपए का बजट जारी कर दिया गया है | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया की औपचारिकताएं पूर्ण कर मानदेय जल्द खातों में भेज दिया जाएगा | जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 3446 परिषदीय विद्यालय हैं, जिसमें लगभग 10200 रसोइयों की तैनाती है, जिनके द्वारा लगभग 5 लाख के करीब बच्चों को भोजन बनाकर खिलाया जाता है | अप्रैल व मई का मानदेय अभी तक नहीं आया था, जिसको लेकर रसोइयों द्वारा इंतजार भी किया जा रहा था | शासन स्तर से दो माह का बजट जारी कर दिया गया है | कल 1 करोड़ 99 लाख 24 हजार रुपए की राशि जारी की गई है | उन्होंने बताया की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह राशि रसोइयों के खाते में जल्द से जल्द भेज दी जाएगी |

Subscribe to my channel