IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News उप जिलाअधिकारी के आदेश के बावजूद भी बाउंड्री वॉल पर किया जा रहा निर्माण

रिपोर्टर उमाकांत यादव अंबेडकर उत्तर प्रदेश

जलालपुर राजस्व महकमें के नापजोख के बावजूद भी उक्त भूखंड में विपक्षियों के द्वारा बाउंड्री वाल के बाहर हो रहें निर्माण को लेकर अम्बेडकरनगर जिले के पकौली जलालपुर निवासी अशोक कुमार मौर्य ने बताया की उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद भी गाटा संख्या 102 /0.016 हेक्टेयर बिहारी ,राम अंजोर ,दीनदयाल व गाटा संख्या 103 / 0.006 हेक्टेयर वर्तमान खतौनी में संजय सिंह ,उमाशंकर मौर्य ,अशोक मौर्य पुत्रगण के नाम संक्रमणीय भूमिधर दर्ज हैं । उसके बावजूद अशोक मौर्य द्वारा गाटा संख्या 103 /0.006 हें पर धारा 41 के अंतर्गत वाद दायर किया गया था । जिसके संबंध में उपजिलाधिकारी जलालपुर के आदेश पारित होने के अनुपालन में राजस्व निरीक्षक सम्मनपुर द्वारा 17/10/2018 को पत्थर नसब की कार्यवाही की गयी थी । जिसके बाद पीडि़त ने वाल बाउंड्री का काम शुरु किया लेकिन विपक्षीगणो द्वारा कार्य रुकवा दिया गया।और खुद विपक्षी अपना वाल बाउंड्री बनाकर काबिज दाखिल हैं। आखिर पीडि़त संक्रमणीय भूमिधर होने के वाबजूद भी अपनी वाल बाउंड्री जब करा रहा हैं तो विपक्षियों द्वारा क्यूं रोका जा रहा हैं जिसकी शिकायत राजस्व महकमे को किया उसके वाबजूद भी कोई विधिक न्याय नहीं मिल सका। धारा 41 के अंर्तगत वाद दायर किया गया था जिसमें उपजिलाधिकारी के आदेश अनुपालन के क्रम में पत्थर नसब की कार्यवाही की गयी लेकिन विपक्षीगणो के बढे़ हौसले से पीडि़त अशोक कुमार मौर्य ने बताया कि हम अपनी ही जमीन पर निर्माण नहीं करा पा रहें हैं आखिर यह कहा का न्याय हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button