IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पदोन्नति में इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला बने क्षेत्राधिकारी

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

हरदोई  प्रदेश में निरीक्षकों की पदोन्नति में हरदोई को भी स्थान मिला है | जनपद में तैनात निरीक्षक दीपक शुक्ला को क्षेत्राधिकारी के रूप में पदोन्नति मिली है | पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपने कार्यालय पर उनके सिल्वर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी | दीपक शुक्ला इस समय क्राइम ब्रांच में है | इसके पहले वह जनपद के हरपालपुर, पाली, कोतवाली शहर, अतरौली, आदि स्थानों पर भी तैनात रह चुके हैं | पदोन्नति में उनका नाम काफी दिनों से चल रहा था | लेकिन सूची जारी होने का इंतजार हो रहा था | दीपक शुक्ला की पदोन्नति पर एएसपी नृपेन्द्र कुमार, एएसपी दुर्गेश कुमार, क्षेत्राधिकार विकास जायसवाल, हेमंत उपाध्याय ने बधाई दी |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button