IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News वाराणसी ऑन लाईन फ्रॉडो ने मोबाइल में एप डाउनलोड कराकर भुक्तभोगी के खाते से 5 लाख 20 हजार 516 रुपये निकाल लिए। भुक्तभोगी भागकर साइबर थाने पहुंचा

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी साईबर थाना पुलिस को पूरे प्रकरण से अवगत कराया। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन में जुटी है।
जौनपुर के बदलापुर के कुशहां गांव निवासी विनोद यादव ने एक इन्वेस्टमेंट संस्था में एसआईपी लिया था। इसके लिए वह इन्वेस्टमेंट किस्त जमा करते थे। किश्त आनलाइन शो नहीं कर रही थी। इस पर उन्होंने गूगल से कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा और उस पर फोन किया। बात करने उन्हें मोबाइल में एक एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया। एप डाउनलोड करते ही जालसाजों ने उनका मोबाइल हैक कर लिया और खाते से 5.20 लाख रुपये निकाल लिए। साइबर थाना प्रभारी विजय नारायण मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर भुक्तभोगी के खाते में एक लाख 17 हजार 529 रुपये वापस कराए गए। शेष राशि होल्ड कराने के साथ ही आरोपितों की धरपकड़ की कोशिश जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button