IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र आछेपुर में सीमा सचिन के समर्थन में होने जा रही महापंचायत को रोका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आयोजकों को हिरासत में ले लिया गया है।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

पता चला कि बिना परमिशन के महापंचायत करने जा रहे थे। पाकिस्तानी महिला सीमा के पति सचिन मीणा के पक्ष में आज सर्व समाज के लोग रबूपुरा क्षेत्र के आछेपुर गांव में एक महा पंचायत करने जा रहे थे। सूचना पाकर उससे पहले पुलिस ने उनके घर से ही पंचायतियों को हिरासत में ले लिया था। साथ ही पुलिस ने पंचायत करने जा रहे लोगों को उनके घर से ही हिरासत में ले कर रबूपुरा कोतवाली पहुंच गए हैं। पंचायत करने वाले लोगों का कहना है वह सचिन और मिथलेश भाटी के आपसी विवाद समाप्त करने के लिए इस महापंचायत को कर रहे हैं। पुलिस द्वारा उनको जबरन कोतवाली लाया गया। जिसको लेकर वह पुलिस के अधिकारियों से मामले की शिकायत करेंगे। पाकिस्तानी महिला नेपाल के रास्ते रबूपुरा पहुंचकर सचिन मीणा के पास चार बच्चे को लेकर रहे रही थी। करीब एक महीना पहले रबूपुरा की रहने वाले मिथिलेश भाटी नाम की महिला ने सचिन मीणा पर टिप्पणी करते हुए उसको लप्पु और झींगुर कहा था। जिसका यह वीडियो सोशल मीडिया पर पूरी तरह वायरल हुआ था। जिसको लेकर मीणा समाज के लोगों ने विरोध किया। मीणा समाज के लोगों का कहना है कि महिला ने सचिन के लिए भद्र शब्दों का उपयोग किया है। जिसके चलते उनमें मिथिलेश भाटी की टिप्पणियों को लेकर सर्व समाज के लोग काफी आक्रोश है। इस मामले को लेकर मिथिलेश भाटी पक्ष और सचिन मीणा पक्ष के लोग एक दूसरे के प्रति विवाद वाले बयान दे रहे है। बताया वकों ने सर्व समाज के लोगों की मंगलवार को आछेपुर गांव में एक महापंचायत बुलाकर इस प्रकरण को समाप्त करने की योजना बनाई थी। जिसके आधार पर लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत में शामिल होने के लिए निर्देश भी भेजा गया है। जिसके आधार पर मंगलवार को पंचायत होने से पहले ही पुलिस ने मुख्य आयोजकों को उनके घर से ही उठा लिया गया। बाद में पुलिस रबूपुरा कोतवाली ले गई। पंचायत करने वाले समाज सेवक मुकेश ठाकुर का कहना है कि वह दोनों समाज के लोगों के विवाद को समाप्त करने के लिए इस पंचायत को करने जा रहे थे। उससे पहले ही पुलिस ने उनको वह उनके अन्य साथियों को घर से ही हिरासत में ले लिया गया। वहां से रबूपुरा कोतवाली ले आए। जो फिलाल कोतवाली में बैठे हुए है। उनका कहना है कि पुलिस द्वारा उनको जबरन घर से उठा कर लाया गया है। जिसकी शिकायत हम पुलिस के अधिकारियों से करेंगे। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महापंचायत को करने के लिए प्रशासन की तरफ से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इसलिए उन सभी पंचायतियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button