ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News जनसुनवाई में प्राप्त हुए 99 आवेदन

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मण्डला मध्य प्रदेश

योजना भवन में आयोजित जनसुनवाई में जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कमूट ने आवेदकों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में समुचित निराकरण करने के निर्देश दिए। संपन्न हुई जनसुनवाई में 99 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला पंचायत सीईओ ने आवेदनों का परीक्षण कर पात्रतानुसार लाभ देने से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में संजय नगर बिंझिया निवासी अब्दुल कलाम ने राशन कार्ड के संबंध में, ग्राम पंचायत मलपठार के समस्त ग्रामवासियों ने नल-जल योजना के संबंध में, ग्राम सेमरखापा निवासी ज्योति पटेल ने बीपीएल कार्ड से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। साथ ही जनसुनवाई में मजदूरी भुगतान, तेंदुपत्ता बोनस, अतिक्रमण, ई-ट्रायसाईकिल, सीमांकन आदि विषयों से संबंधित आवेदन भी प्रस्तुत किए गए।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button