उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News IIT BHU में स्टार्टअप वीकेंड का आयोजन, अनुभवी पेशेवरों को साथ जोड़ा

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी आईआईटी-बीएचयू में छात्रों की ओर से 25 से 27 अगस्त के बीच टेकस्टार्स स्टार्टअप वीकेंड का आयोजन किया गया। इसमें ई-सेल आईआईटी के छात्रों ने नवाचार व व्यवसायिक विचारों को बढ़ावा देने के लिए अनुभवी पेशेवरों के साथ जोड़ने का कार्य किया। कार्यक्रम लगातार 54 घंटो तक चलता रहा, जिसमें छात्रों ने टीम बिल्डिंग, टीम मैनेजमेंट, रिस्क मैनेजमेंट और सम्पूर्ण स्टार्टअप लांच तक के बारे में गहन मंथन किया। इसमें आईआईटी-बीएचयू के साथ साथ अन्य संस्थानों के 118 छात्र, और अलग-अलग स्टार्टअप के 10 से ज्यादा फाउंडर्स भी शामिल हुए। आईआईटी-बीएचयू वाराणसी में संचालित दो इनक्यूबेटर आइडिएशन इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन (I-3) फाउंडेशन और आईडीएपीटी हब फाउंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ। सभी फाउंडर्स ने अपने अनुभव और ज्ञान को छात्रों के बीच साझा किया। ताकि छात्रों का आत्मविश्वास का विकास होगा। छात्रों ने अपने अपने विचार सभी जज और मेंटोर्स के बीच साझा किया। डा. राज कुमार सिंह, चेयरपर्सन – सेंटर फॉर एंटरप्रेन्योरशिप, इनोवेशन एंड स्किल डेवलपमेंट ऑफ एसएमएस, सुश्री ऋचा सिंह, सीपीओ और सहसंस्थापक, अपटॉड, सुश्री तृप्ति वर्मा, सहसंस्थापक और सीओओ, स्टडी एट होम और आईडीएपीटी हब फाउंडेशन की मैनेजर सुश्री शमिता डिकोंडकर ने जज के रूप में योगदान दिया। प्रो. रजनेश त्यागी के मार्गदर्शन में ई-सेल आईआईटी-बीएचयू के टीम ने सहयोग किया। साथ ही भविष्य में ऐसे ही और कार्यक्रमों को करने के संकल्प के साथ इसका समापन किया गया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button