ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News निवाड़ी जिले से स्थानांतरित नवागत थाना प्रभारी ने लिया चार्ज अपराधी अपराध छोड़े या फिर पलेरा नगर छोड़ दें – नरेंद्र सिंह

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

वर्दी का खौफ बदमाशों और अपराधियों में होना चाहिए, न कि जनता में पुलिस का डर हो। यदि कोई व्यक्ति पीडित है तो वह निडर होकर थाने तक पहुंचकर अपनी बात रख सके। पुलिस की यही प्राथमिकता रहती है। आपराधिक किस्म व नशे का नेटवर्क फैलाने वाले लोगों से कहा है कि या तो अपराध छोड़ दो या फिर नगर छोड़ दो। कोई भी अपराधी किसी भी प्रकार का भ्रम अपने मन मे मत रखना। अपराध मुक्त-भय मुक्त नगर बनाने के साथ-साथ नशा मुक्त नगर बनाना ही मेरी प्राथमिकता है। ये दो टूक चेतावनी नवागत टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने पुलिस थाना चार्ज लेते कही। इस दौरान उन्होंने सभी को मैसेज दिया कि कानून की अनदेखी, नियमों को तोडऩे, अफवाह फैलाने वालों, अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी, फिर चाहे वह किसी नेता, जनप्रतिनिधि या और किसी से रिश्ता रखता हो। नवागत थाना प्रभारी ने रक्षाबंधन पर्व को लेकर नगर में प्रमुख इलाकों में सतर्कता बरतने के निर्देश कर्मचारियों को दिए हैं। नवागत थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार के चार्ज लेने के बाद नगर के नागरिकों में खुशी देखी जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button