IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News अन्ना जानवर से त्रस्त किसानों ने की भूख हड़ताल, बाद में माने

रिपोर्टर रोहित पाल हरदोई उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी/निघासन सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कुछ किसान तहसील में एसडीएम दफ्तर के सामने बने बरामदे में दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। छुट्टा जानवरों को पकड़ने और तिकुनिया में मोहना नदी का कटान रोकने तक भूख हड़ताल का एलान किया। बीडीओ जयेश सिंह व कोतवाल प्रभातेश कुमार ने भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष को समझाया, लेकिन वह नहीं माने। एसडीएम से बात करने उनके चैंबर में गए। एसडीएम ने बीडीओ और ईओ दिनेश शुक्ला को तत्काल इस पर अमल शुरू करने को कहा। इसके बाद ब्लॉक से कैटल कैचर लाकर कस्बे के छुट्टा जानवरों को पकड़ना शुरू कर दिया गया। शाम तक दस जानवरों को पकड़कर सिंगहा कलां की गोशाला में भेजा गया। एसडीएम ने जूस पिलाकर धरना खत्म करवा दिया। उधर, भाकियू के कुछ किसानों ने भी एसडीएम से बातचीत की, लेकिन भाकियू नेता ने संगठन के धरने से इन्कार किया। मामले में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि अभियान चलाकर छुट्टा मवेशियों को पकड़ा जाएगा। कटान रोकने के लिए अफसरों को पत्र भेजे गए हैं।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button