असमब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Assam News दस लाख नकदी व नशिले पदार्थ हेरोइन के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार।

 रिपोर्टर मोइनुल हुसैन कार्बियांगलोंग असम

असम के कार्बीअंगलाग जिले के बोकाजान महकमा के खटखटी थानान्तर्गत लाहरीजान बजार से दो महिलाओ को नकदी दस लाख तैतालिस हजार रूपए व 84 ग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ हेरोइन के साथ दो महिलाओ को खटखटी पुलिस ने धर दबोचा।मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जाॅन दास के नेतृत्व मे खटखटी थाना प्रभारी एवम उनके दल ने लाहरीजान मुख्य बाजार के एक घर मे तलाशी अभियान चलाते हुए यह सफलता पाई। गिरफ्तार महिलाओ की पहचान हसीना बेगम पत्नी बजरंगी साह निवासी सेनीमारी, मोरीगांव तथा तस्लीमा बेगम पत्नी शफीकुल इस्लाम,मोरीगांव के रूप मे हुई।पुलिस को शक है कि दोनो लम्बे समय से इस अवैध धन्धे मे लिप्त थी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button