उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News मिर्जा अशफाक सकलैनी ने किया भोले बाबा की महा बरात का भव्य स्वागत

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवरियों के दर्जन भर जत्थे कछला से जल लेकर लौटे नगर का किया भ्रमण

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश

जनपद बरेली के नगर सिरौली समेत क्षेत्र से कछला जल लेने गई भोले बाबा की महाभारत कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कांवरियों के दर्जन भर जत्थे कछला से जल लेकर लौट कर नगर का भ्रमण किया यहां बता दें कि बीते शुक्रवार को नगर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्र अंजनी, नामदार गंज, धौरेला, सोना, धनोरा गौरी, शाहपुर, गुरवा के अलावा दर्जनों गांव के भोले नाथ के भक्त भोले बाबा की महाबरात के रूप में कछला से जल लेने गए थे जो आज कछला से वापस जल लेकर लौटे। भोले बाबा की महाबरात ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नगर भ्रमण किया। यह बरात बगिया चौराहा से शुरू होकर मोहल्ला कौवा टोला, मोहल्ला सईदान, मोहल्ला गढ़ी, मेन बाजार होते हुए रामलीला मंदिर पहुंची। महा बरात का नगर में दर्जनों जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया महाभारत में डांडिया, रास, शंकर, पार्वती, राम, सीता, राधा, कृष्ण के अलावा मनमोहक झांकियां दर्शकों का मन मोह रही थी। महा बरात में भोले बाबा के हजारों भक्तों की भीड़ भोले बाबा के तरह तरह के जयकारों से गुंजायमान हो रही थी। नगर के चारों ओर पूरा वातावरण भोले में था। सिरौली चेयरपर्सन मिर्जा चमन सकलैनी के पति कांग्रेस जिला अध्यक्ष बरेली अशफाक सकलैनी ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ महा बरात का भव्य स्वागत किया, उन्होंने बस स्टैंड पर कैंप लगाकर सभी भोले के भक्तों को पानी एवं जलपान की व्यवस्था की चेयरपर्सन चमन सकलानी नेतृत्व में सफाई नयाक रोहतास बाल्मीकि ने भोले बाबा की महा बरात के रूट की विशेष सफाई करवा कर चुना डलवाया। वहीं विश्राम स्थल पर शौचालय में साफ सफाई व पानी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। महंत सौरभ खत्री ने बताया कि रामलीला मंदिर में महावरात रात्रि विश्राम करेगी और प्रातः काल मोहल्ला सईदान स्थित प्राकटय हरिदास हर ढाया शिव मंदिर पर जलाभिषेक करेगी। इस मौके पर कमरूद्दीन सैफी, कलीम चौधरी, गुड्डू खां, साबिर हुसैन, कल्लू इशहाक सकलैनी, डाक्टर सदाकत, मुख्तर सकलैनी, रऊफ मियां, बल्लन सलमानी, सभासद चंदन कुमार, अकरम अली, मुस्तकिम अली, विजय सिंह, पूजा देवी के अलावा अधिकांश सभासद, नगर पंचायत कर्मी, भारी पुलिस बल एवं भोले बाबा के भक्तमौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button