उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News बीते कई वर्षों से समिति के लिए पूर्ण निष्ठा व लगनशीलता के साथ समर्पित समाजसेवी राजू माहेश्वरी को श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (रजि0) भरथना के सदस्यों ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया है।

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

साथ ही सूरज सविता को महामंत्री व रामजी तोमर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष श्री गणेश महोत्सव को और अधिक भव्य व ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। कस्बा के मुहल्ला मोतीगंज स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में बीती रविवार की रात्रि श्री गणेश महोत्सव युवा समिति (रजि0) भरथना के तत्वाधान् में सम्पन्न हुई आवश्यक बैठक के दौरान राजू माहेश्वरी को अध्यक्ष, सूरज सविता को महामंत्री व रामजी तोमर को कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष आशीष पोरवाल, मंत्री गोविन्द गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया है। तदुपरान्त समिति के सदस्यों ने नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गणपत बप्पा मोरया के गगनभेदी उद्घोषों के बीच बडी ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत सम्मान किया। साथ ही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्रीगणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर आगामी माह में विशालकाय प्रांगण में सम्पन्न होने वाले भव्य व ऐतिहासिक 15वें श्री गणेश महोत्सव को विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष और अधिक आकर्षक स्वरूप देने का संकल्प लिया।

इससे पहले बैठक का शुभारम्भ विघ्नहर्ता महाराज गजानन के चित्र पर माल्यार्पण व आचार्य संजय मिश्रा द्वारा कराये गये पूजन अर्चन उपरान्त आरती के साथ किया गया। साथ ही गतवर्ष का लेखा-जोखा, आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा सहित अन्य विषयों पर सार्वजनिक रूप से विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, पूर्व चैयरमैन मनोज पोरवाल, पूर्व जि0पं0स0 मनोज यादव बण्टी, रज्जन पोरवाल, बण्टी पोरवाल, पप्पू दीक्षित, के0के0 यादव, नेक्से पोरवाल, वीरेन्द्र सिंह चौहान, पवन यादव, पुनीत पोरवाल, राजू चौहान, राजेश चौहान, डा0 अभिनव दुबे, रूद्रपाल भदौरिया, सीटू गुप्ता, पम्मी यादव, रामजी भदौरिया, सौरभ वर्मा, सचिन कौशल, दिनेश पोरवाल, प्रेम वर्मा, आदित्य पोरवाल, नीरज कुमार, बबलू सविता, नीरज वर्मा, राजेश वर्मा, बॉबी यादव, श्रीकृष्ण पोरवाल, डा0 धर्मेन्द्र कुशवाह आदि सैकडों गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक की अध्यक्षता एड0 रामपाल सिंह राठौर व सफल संचालन रामप्रकाश पाल ने किया। फोटो- नवनिर्वाचित पदाधिकारीगण।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button