उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News फरेंदा महराजगंज रेल मार्ग की स्वीकृति ब्लाक प्रमुख ने मिठाई खिलाकर जताया हर्ष दी बधाई।

 रिपोर्टर सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज के सांसद व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी जी द्बारा आनंदनगर महराजगंज वाया घुघली तक रेल मार्ग स्वीकृति कराने पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्याप्त है। बताएं कि महराजगंज के सांसद व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दिया गया। महराजगंज वाया रेल मार्ग स्वीकृत हो गया है। यह सूचना आम होते ही नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोगो में भी हर्ष व्याप्त हो गया आज दिन सोमवार को नौतनवा विकास खण्ड कार्यालय में कैंपस में ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने क्षेत्र से आये तमाम ग्राम प्रधान व बीटीसी सदस्यों को मिठाई खिलाकर इस सराहनीय कार्य के लिए सांसद और विधायक दोनों लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी। इस मौके पर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि एक लंबे समय से महराजगज जिला मुख्यालय को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग चल रहा था जो अब जाकर पूरा हुआ है। फरेंदा से महराजगज रेल मार्ग से जुड़ जाने से नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोगो को काफी सुविधा मिलेगा जिसके लिए हम नौतनवा की जनता की तरफ से सांसद विधायक को बधाई दी गयी। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह गंगाराम दूबे भोरही साहनी अजय मदनलाल संजय यादव राममिलन साहनी मनोज साहनी अनिल चौधरी सदानंद यादव सुमन रामवती प्रदीप दूबे विनय सिंह आनंद मिश्रा सहित तमाम लोग शामिल हुए !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button