उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर मैं श्री गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

सांडी, हरदोई  हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गणेश महोत्सव को मनाने के लिए बाबा कमलेश्वर नाथ महादेव मंदिर (सतमठिया) मैं 19 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाले सातवें श्री गणेश महोत्सव की तैयारी की रूपरेखा श्री सिद्धिविनायक महोत्सव समिति की ओर से एक गेस्ट हाउस में संपन्न हुई, जिसमें महोत्सव की तैयारी को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने और उसे और भव्य रूप देने के सम्बन्ध में चर्चा की गई | समाजसेवी व समिति के पदाधिकारी डॉ पंकज त्रिवेदी ने बताया कि 19 दिसंबर को विधि विधान से पूजन अर्चन के बाद सांडी के महाराजा गणपति गजानन की मूर्ति स्थापना की जाएगी | इसके बाद 28 सितंबर तक धार्मिक नाटकों का मंचन व मनमोहक झांकियों के कार्यक्रम रात 8:00 बजे से रात 12:00 तक होंगे | उन्होंने बताया कि कानपुर के अंकित नटराज, अंकित राजस्थानी, सागर बालाजी, मुन्ना जादूगर आदि प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी | प्रतिदिन सुबह और शाम 7:00 बजे से गजानन महाराज की आरती की जाएगी | 28 तारीख को सुबह 10:00 बजे से नगर भ्रमण करते हुए शोभायात्रा निकालकर गजानन महाराज की मूर्ति का विसर्जन गरुड़ गंगा में किया जाएगा | इस दौरान समिति द्वारा सातवें श्री गणेश महोत्सव का पोस्टर भी लॉन्च किया गया | बैठक में अनुराग कुशवाहा, कपिल गुप्ता, शिबू गुप्ता, शशांक कुशवाहा, दीपक पाठक, जीतू राजपूत आदि लोग मौजूद रहे |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button