उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News नाथुपुर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम सकुशल संपन्न

रिपोर्टर ब्रजेंद्र नंदन महमूरगंज उत्तर प्रदेश

नाथुपुर स्थित शिव दुर्गा मंदिर में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण, भारत द्वारा मंदिर का श्रृंगार कराया।सर्वप्रथम मंदिर में भजन कीर्तन करते हुए मंदिर में आराधना किया गया जिसमें आस पास एवम नगर की वधुएं एवम माताओं बहने ने देवी गीत से आरंभ किया।पूजा अर्चना किया एवम जयकारे लगाए।भजन कीर्तन तीन से चार घंटे तक चला ततपश्चात राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण, भारत की वाराणसी इकाई द्वारा खिचड़ी वितरण का शुरू हुआ।खिचड़ी वितरण लगभग लगभग दो हज़ार से ज्यादा लोगों ने प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया।इस मौके पर मौजूद युवा प्रदेश अध्यक्ष पूनम सिंह, महागरर अध्यक्ष बबिता देवी,जिलाउपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र नंदन, जिला मंत्री सपना श्रीवास्तव, जिला मंत्री उत्तम सिंह, अभय सिंह एवम अन्य बुद्धजीवी जनमानस थे।इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश मीणा एवम टीम ने तहे दिल से धन्यवाद दिया !

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button