ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News ग्राम धनवाही के ग्रामीणों की समस्या के निराकरण के लिए कलेक्टर एवं एस पी के नेतृत्व में धनवाही पहुंचा जिला प्रशासन

 समस्याएं सुनीं गयी तथा उनका निदान भी किया गया कलेक्टर के त्वरित पहल पर ग्रामीणों ने खुशी का इजहार किया

रिपोर्टर कंचन साहू उमरिया मध्य प्रदेश

उमरिया जिले की कंचन कोयला खदान के क्षेत्र में आने वाले धनवाही ग्राम के लोग दो दिन पहले जिला मुख्यालय पहुँच कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था, कलेक्टर बुध्देश कुमार वैद्य ने ग्रामीणों से उनके गाँव में आकर शिविर लगाकर समस्याओं का निराकरण की बात कही थी, कलेक्टर अपने वायदे के अनुसार शनिवार को अवकाश के दिन ग्राम धनवाही जिला प्रशासन तथा कालरी प्रबंधन के साथ पहुँच कर उनकी समस्याएं सुनीं, कलेक्टर ने कहा कि कालरी क्षेत्र प्रभावित होने के कारण ग्राम का विस्थापन हो रहा है, जान माल की सुरक्षा के लिए यह जरूरी भी है, परेशानियां है, हम और आप सब मिलकर उनका निराकरण भी कर सकते हैं, स्कूल एवं आंगनवाड़ी खदान के नजदीक होने के कारण खतरा क्षेत्र में आ गयी है, धनवाही का विद्यालय सामुदायिक भवन में तथा आंगनवाड़ी रंगमंच में संचालित किया जायेगा, कालरी प्रवंधन आवश्यक मरम्मत करायेगा. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि धनवाही के लोग बहुत जागरूक हैं, वे अपनी बात प्रभावी तरीके से रखना जानते हैं, आपने ग्रामीणों से कहा कि आप सब शांति से अपनी बात रखें, तथा अनावश्यक गतिविधियों में शामिल नहीं हों, महा प्रवधंक प्रदीप कुमार ने बताया कि चार गाँव की 485 हेक्टेयर भूमि का अर्जन किया गया है, मुआवजा का वितरण तथा 80 लोगों को नौकरी दी गयी है, इन ग्रामों की समस्याओं के निराकरण में कालरी प्रवंधन सकरात्मक सहयोग के लिए तैयार है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button