उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया।

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

शौच के लिए जंगल गए लापता युवक की तीन दिन बाद गांव की नहर में तैरती हुई लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम बाजीदपुर निवासी बब्लू सिंह का 22 वर्षीय पुत्र विकास कुमार तीन दिन पूर्व बृहस्पतिवार को सांय 6 बजे बोतल में पानी भरकर शौच करने के लिए जंगल गया था जिसके घर वापस न आने पर परिजन चिन्तित हुए और विकास की तलाश शुरू कर दी। अगले दिन शुक्रवार को थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को गांव स्थित नहर में विकास की लाश तैरती हुई मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया तथा क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भिजवाया। जबकि ग्रामीण बताते हैं कि जंगल में तलाश करने के दौरान विकास द्वारा शौच के लिए ले जाई गई पानी की बोतल -व एक माचिस मिली थी। जब्कि विकास का रक्तरंजित शव सर में चोट के निशान थे गांव की गंगा नहर में मिला जो नहर में पड़े एक पेड़ से अटका हुआ तैरता मिला परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी मनीराम सिंह ने बताया कि मृतक शौच के लिए जंगल गया था पानी में डूबकर मौत हो गई है जांच प्रक्रिया जारी है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button