उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News  कोतवाली परिसर में एसडीएम और सीओ की अध्यक्षता में आगामी त्यौहार चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक

रिपोर्टर शहंशाह आबंला बरेली उत्तर प्रदेश

आंवला कोतवाली परिसर में आगामी त्यौहार चेहल्लुम और जन्माष्टमी को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के संभ्रांत लोग पहुंचे और आगामी त्थीहार को प्रेम और सद्भाव से मनाने की अपील की गई। इस दौरान अधिकारियों ने कहा सभी त्योहार आपस में सद्भाव और प्रेम के साथ मनाएं। अगर किसी ने कोई खुराफात करने का प्रयास किया तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। चप्पे चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। सभी संभ्रांत लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान एसडीएम आंवला गोविंद मौर्य, क्षेत्राधिकारी आंवला डॉ दीपशिखा अहिवरन सिंह, कोतवाल सतीश कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली सहित नगर के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button