ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News कलादीर्घा में उपलब्ध हैं गौंड़ी पेंटिंग वाली राखियाँ

रिपोर्टर जितेन्द्र कुमार भलावी मंडला मध्य प्रदेश

राखी के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा हुए गोंड कलाकृतियों से मनमोहक राखियों का निर्माण किया गया है। नवाचार के रूप में इन राखियों में आकर्षक गोंडी पेंटिंग भी की गई है। इन राखियों के साथ आकर्षक “राखी हैम्पर” भी कलादीर्घा में आमजन के लिए उपलब्ध है जिसमें गोंड पेंटिंग वाली दो राखी, गोंड पेंटिंग वाला एक रूमाल, कुमकुम चावल, कोदो-कुटकी कुकीज एक पैकेट, अमला कैंडी एक पैकेट, बेल कैंडी एक पैकेट एवं एक अमला लड्डू है। गोंड़ी पेंटिंगयुक्त राखियाँ पृथक से भी कलादीर्घा में विक्रय हेतु रखी गई हैं। जानकारी के अनुसार गोंडी पेंटिंगयुक्त राखियों का निर्माण शांति स्वसहायता समूह तिलई, रानी दुर्गावती स्वसहायता समूह कामता, प्रकाश स्वसहायता समूह तिलई एवं सागर स्वसहायता समूह बहेरी की महिलाओं ने किया है। राखियों के निर्माण में ऊन, मोती, गोटा पट्टी, रेशम धागा के अलावा केनवास आदि सामग्रियों का उपयोग किया गया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button