ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य मैं थाना परिसर मैं प्रशिक्षण का किया गया आयोजन।

 एसडीओपी विजावर, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी के नेतृत्व मैं प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आगाज।

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन ब श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर के आदेशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के परिप्रेक्ष्य में समस्त पुलिस अधिकारियों एवम कर्मचारियों को चुनाव पूर्व प्रशिक्षण कराया जाना है। उसी क्रम में आज दिनांक 27.08.23 को प्रातः 10.00 बजे से 13.00 बजे तक थाना प्रांगण में चुनाव पूर्व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें मास्टर ट्रेनर संकुल प्राचार्य श्री जय प्रकाश सोनकिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सटई एवं प्राचार्य श्री अनिल कुमार श्रीवास्तव शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल पड़रिया उपस्थित हुए। जिन्होने श्रीमान एस. डी. ओ. पी. महोदय श्री वीरेन्द्र बहादुर सिंह बड़ामलहरा (अति प्रभार बिजावर) एवं थाना प्रभारी निरीक्षक आदेश जैन तथा चौकी प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह जादौन की उपस्थिति में थाना एवं चौकी से उपस्थित 23 अधिकारी / कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। एस.डी.ओ.पी. महोदय द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के कानूनी प्रावधान एवं कानून व्यवस्था ड्यूटी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में थाना एवं चौकी से निरीक्षक 1, उपनिरीक्षक 2, स.उ.नि. 2, प्र. आर. 7, आरक्षक 8 एवं 2 महिला आरक्षक उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button