ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा में कल प्रखर विश्वकर्मा को देशसेवा और विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर और मॉडल स्कूल का नाम प्रदेश में रोशन करने पर प्रशस्ति पत्र और शील्ड से सम्मानित किया गया

रिपोर्टर मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्यप्रदेश

शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा में कल प्रखर विश्वकर्मा को देशसेवा और विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर और मॉडल स्कूल का नाम प्रदेश में रोशन करने पर प्रशस्ति पत्र और शील्ड से सम्मानित किया गया । बता दें कि यह सम्मान प्रखर को अंतरिक्ष के क्षेत्र में नए नए कीर्तिमान स्थापित करने पर दिया गया तथा इस वर्ष हासिल कि हुईं उपलब्धियों के लिए दिया गया । प्रखर विश्वकर्मा ने अभी हाल ही में अपनी मिसाइल को तैयार किया है और इसकी लॉचिंग वे जल्द ही करने वाले हैं । वे प्रशासन की परमिशन की प्रतीक्षा में हैं । इस सम्मान समारोह में एमएल कुशवाहा मनीष भार्गव , बीएस राजपूत , गौरव तिवारी , डीएस परिहार , बृजेन्द्र रजक एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । प्रखर विश्वकर्मा ने इस सम्मान के लिए सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है और समस्त स्टाफ ने प्रखर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button