Madhya Pradesh News लखनादौन जिला बनाओ संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन जिला नहीं तो वोट नहीं

रिपोर्टर हीरालाल डेहरिया सिवनी मध्यप्रदेश
विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही एक बार लखनादौन को जिला बनाने की 100 वर्ष से अधिक पुरानी मांग पूर्ण कराने के लिये जागरूक नागरिक व समस्त सामाजिक संगठन सहित समस्त राजनीतिक दल के कार्यकर्ता व पद अधिकारी लामबंद हो गए है। हम आपको बता दें कि जिला सिवनी मध्यप्रदेश के अंतर्गत आनेवाले वाले ब्लॉक/तहसील लखनादौन को जिला बनाने के लिए 24 तारीख दिन गुरुवार को आयोजित कोर कमेटी की बैठक में शासन प्रशासन को अंतिम चेतावनी के उद्देश्य से, एवं निकट भविष्य में लखनादौन को जिला बनाये जाने को लेकर कोर कमेटी ने बंद कमरे में ठोस और कड़े निर्णय लिए है जिसमें आज शुक्रवार 25 तारीख को दोपहर करीब 1 बजे राम मंदिर लखनादौन में सभी क्षेत्र वासी तमाम राजनीतिक दल के पदाधिकारी तमाम ग्रामीण क्षेत्र के सरपंच उप सरपंच एकत्रित होकर, हजारों की संख्या में दशहरा मार्ग से होते हुए तहसील परिसर में एकत्रित हुए एक नुक्कड़ सभा के बाद एस डी एम लखनादौन को मुख्यमंत्री राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपें
ज्ञापन में शासन को करीब एक सप्ताह का समय देने के बाद भी ज़ब कोई कड़े निर्णय नहीं लिए जायेंगे तब जिला बनाओ संघर्ष समिति चरण बद्ध आंदोलन की रुख अपनायेगी !
इस बार जिला नहीं तो वोट नहीं पर सभी पार्टियों एवं समस्त क्षेत्रों की जनता की मिली सहमति
विदित हो कि बैठक में घंसौर को नगर पंचायत बनने की मांग पर भी विचार किया गया जहां निर्णय लिया गया कि इस आंदोलन में इस मांग को भी शामिल कर सरकार पर दवाब बनाया जाएगा कोर कमेटी ने लखनादौन
तमाम राजनीतिक दल के लोगों ने एक मत होकर कहा कि लखनादौन जिला नहीं तो वोट नहीं यदि लखनादौन जिला नहीं बनाया जाता तो लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के लोग चुनाव का बहिष्कार करते हुए वोट नहीं डालेंगे।
सरपंच संघ के अध्यक्ष ने कहा अगर लखनादौन को जिला बनाने की मांग पूरी नहीं हुईं तो सरपंच, उपसरपंच एवं सभी वार्डपंच देंगे सामूहिक स्तीफा
लखनादौन जनपद पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष शोक लाल कुलस्ते ने कहा की यदि लखनादौन जिला की मांगे पूरी नहीं की गई तो लखनादौन जनपद क्षेत्र के तमाम सरपंच उप सरपंच पंच सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को तैयार है,और आगामी समय में चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
लखनादौन जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ने कहा सभी राजनीतिक दलों को एक साथ मिलकर काम करना पड़ेगा
लखनादौन जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष आदरणीय दीपक निगम जी ने नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद क्षेत्र के समस्त जनपद सदस्य अध्यक्ष उपाध्यक्ष का लखनादौन को जिला बनाने हेतु पूर्ण रूप से समर्थन करते है
लखनादौन क्षेत्र के तमाम वरिष्टों ने नुक्कड़ सभा में अपनी अपनी बात रखते हुए कहा की हम समस्त राजनीतिक दल के लोग एकता की भाव दिखाते हुए कदम से कदम मिलाते हुए लखनादौन को जिला बनाने की लड़ाई लड़ना है,दलगत राजनीति से हटकर यह लड़ाई लड़ी जाएगी मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे !
मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील लखनादौन,अंग्रेजो ने दिया था तहसील का दर्जा
लखनादौन क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जिस समय भारत देश अंग्रेजों के अधीन था तब अंग्रेजों ने लखनादौन की कीमत समझते हुए लखनादौन को तहसील का दर्जा दिया था लेकिन आजाद भारत देश में मध्य प्रदेश की सबसे पुरानी तहसील होते हुए भी सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चुनाव के समय वादा भी कर चुके हैं,फिर भी इतनी देर क्यों हो रही है जबकि लखनादौन को पहले ही जिला बना दिया जाना था
केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद फग्गनसिंह सिंह कुलस्ते आखिर क्यों बोले लखनादौन में ADM कार्यालय खुल गया इससे बड़ी उपलब्धि क्या होगी
विगत दिनों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते लखनादौन आये हुये थे जब हमने उनसे पूछा की लखनादौन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है एवं लखनादौन मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील है और मुख्यमंत्री जी घोषणा भी कर चुके है, उन्होंने साफ तौर से कह दिया लखनादौन मे ADMकार्यालय खुल गया इससे बड़ी उपलब्धि क्या होगी,अब सवाल यह उठता है कि सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते लखनादौन को जिला बनाना नहीं चाहते।
अधिवक्ता संघ एवं प्रेसक्लब लखनादौन 2015-2016 से आंदोलन कर लखनादौन को जिला बनाने के लिए कर रहैं हैं मांग
लखनादौन के अधिवक्ता संघ ने लखनादौन को जिला बनाने हेतु पूर्व में लगातार अनशन किया था आज भी अधिवक्ता संघ तन मन धन से लखनादौन को जिला बनाने हेतु संघर्ष कर रहा है
लखनादौन जिला ना होने के कारण आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र घंसौर छपारा धूमां कहानी धनोरा आदेगांव लखनादौन के क्षेत्र के लोगों को करना पड़ता है परेशानी का सामना।
अनुविभागीय अधिकारी नहीं मिलने से जनता आक्रोशित, कहा चपरासी को ज्ञापन दे देंगे मगर तहसीलदार मैडम को नहीं
लखनादौन जिला बनाओ ज्ञापन देने के तहसील कार्यालय लखनादौन के सामने उपस्थित भीड़ समुदाय आक्रोशित हुआ, उपस्थित जनसमूह का कहना था कि एक दिन पहले लखनादौन को जिला बनाने की बड़ी मुहिम की सूचना अनुविभागीय अधिकारी को दे दी गई थी मगर अनुविभागीय अधिकारी गोल क्यों हो गए,हम चपरासी को ज्ञापन दे देंगे मगर तहसीलदार मैडम को ज्ञापन नहीं देंगे इसके बाद में वरिष्ठ सामाजिक महानुभावों के समझाने के बाद एवं लखनादौन तहसीलदार मैडम ज्योति ठोके के समझाने के बाद बड़ी जिददो-जहद के बाद तहसीलदार मैडम को ज्ञापन सौंपा गया।
Subscribe to my channel