Uttar Pradesh News दंगल में हरिद्वार के राहुल व कानपुर के इमरान ने जीत की हासिल

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश
मल्लावां, हरदोई जनपद हरदोई के मल्लावां क्षेत्र के शुक्लापुर गांव में दंगल का आयोजन किया गया | दंगल में हरिद्वार के राहुल, कानपुर के इमरान खां, उन्नाव के सुरेंद्र, जालौन के मनोज, के दांव अपने प्रतिद्वंदी पहलवानों पर भारी पड़े और जीत हासिल की | अन्य कुश्तियों में पहलवान बराबरी पर रहे | शुक्लापुर में शुक्लापुर निवासी पहलवान स्वर्गीय सती प्रसाद मिश्रा की छठी पुण्यतिथि पर स्मृति में हुए दंगल में पहलवानों के दांव-पेज देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई | जंगल में हरिद्वार से आए पहलवान राहुल व राजस्थान के पहलवान भूकंप सिंह के बीच हुई कुश्ती | जिसमें हरिद्वार के राहुल ने जीत हासिल की | कानपुर के इमरान खां वह हमीरपुर के छोटू के बीच कुश्ती में इमरान खान ने जीत दर्ज की | उन्नाव के सुरेंद्र और राजस्थान के जल्लाद के बीच हुई कुश्ती में सुरेंद्र ने जीत हासिल की | जालौन के मनोज व दतिया के श्याम सिंह के बीच हुई कुश्ती में मनोज ने जीत हासिल की | वही सीमावर्ती कन्नौज के शिवकरण और हरैयापुर के शैलेंद्र के बीच हुई कुश्ती दोनों पहलवानों के बीच बराबर पर रही | कन्नौज के ही महावीर व तेजीपुर के उदयभान के बीच हुई कुश्ती भी बराबरी पर छूटी | मल्लावा के गोलू व गौसगंज के शालू के बीच हुई कुस्ती में गोलू ने जीत दर्ज की | बांगरमऊ के भूपेंद्र सिंह और लखनऊ के सोनू के बीच हुई कुश्ती में सोनू ने जीत पाई | आयोजक चंदगीराम मिश्रा व पवन मिश्रा ने जीते हुए पहलवानों को सम्मानित किया | श्याम नारायण दीक्षित, हर्ष वर्मा, आशीष कुमार, अवधेश तिवारी, प्रदीप यादव, जयप्रकाश, रमाशंकर, गोविंद, आदि मौजूद रहे |
Subscribe to my channel