IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News शाहाबाद कोतवाली पर चला बुलडोजर, मुंशिफ कोर्ट की भूमि पर बना था कोतवाली भवन, महिला हेल्प डेस्क

रिपोर्टर अजीत अग्निहोत्री हरदोई उत्तर प्रदेश 

शाहाबाद, हरदोई  जनपद हरदोई की शाहाबाद में मुंशीफ कोर्ट की भूमि पर अतिक्रमण कर बनवाए गए कोतवाली भवन, महिला हेल्प डेस्क व मुख्य गेट पर गुरुवार को बुलडोजर चला | राजस्व अभिलेखों में दर्ज मुंसिफ कोर्ट की जमीन की नाप करने पर कोतवाली का गेट, महिला हेल्प डेस्क, कोतवाल का आवास, कार्यालय का आधा भाग बना मिला | हाई कोर्ट के आदेश के बाद मुंसिफ कोर्ट की जमीन को खाली कराया गया है | मुंशिफ कोर्ट की जमीन पर अतिक्रमण के संबंध में हाई कोर्ट में वाद दायर किया गया है | इसी पर हाईकोर्ट ने अतिक्रमण हटवाए जाने का आदेश दिया है | कोतवाली के साथ ही मुंशिफ कोर्ट की जमीन पर अन्य लोगों ने भी अतिक्रमण कर रखा था | शाहाबाद की एसडीएम पूनम भास्कर, सीओ हेमंत उपाध्याय, तहसीलदार नरेंद्र कुमार और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से कोतवाली भवन गेट और महिला हेल्पडेस्क आदि को तुड़वाया गया | पूर्व की ओर बने कोतवाली गेट ढ़हवाया गया है | इससे पूर्व मुंशिफ कोर्ट की 20 मीटर लंबी जमीन से पुलिस कब्जा हटाने में हीला हवाली करती रही लेकिन, हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस को कोर्ट की जमीन से कब्जा हटाने के लिए मजबूर होना पड़ा |

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button