उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News खुद की राइफल से गले में लगी गोली, पीएससी के जवान की मौत, अयोध्या पहुंची आईजी पीएसी अर्पणा

रिपोर्टर दिलीप चन्द्र फैजाबाद उत्तर प्रदेश

अयोध्या में थाना रामजन्मभूमि अंतर्गत वेद मंदिर क्रॉसिंग वन पर सुरक्षा में तैनात पीएससी के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गले में गोली लगने से मौत हो गई। घटना सुबह 6:15 बजे के करीब की है। मृतक जवान कुलदीप त्रिपाठी निवासी बांसी जिला सिद्धार्थ नगर, 25 बटालियन रायबरेली की बी कंपनी में तैनात था। उसे गोली खुद की राइफल से लगी है। अधिकारियों का कहना है कि खराब मौसम के कारण राइफल के बैरल में पानी चला गया था। बैरल की सफाई के दौरान यह हादसा हुआ। फिलहाल मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। उधर, पीएसी के जवान की मौत को लेकर आईजी पीएसी अपर्णा कुमार शुक्रवार की दोपहर अयोध्या पहुंची। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक जवान के परिजनों से मुलाकात की ढांढस बंधाया। कहा विभाग और सरकार परिवार के साथ, हर तरह की मदद होगी। राम जन्मभूमि सुरक्षा में तैनात पीएसी जवान कुलदीप कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में खुद की बंदूक से गोली लगकर मौत हो गयी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button