उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में खरीफ के जिन कृषकों के द्वारा फसल का बीमा कराया गया

रिपोर्टर गुरफान खान भदोही उत्तर प्रदेश

मुख्य विकास अधिकारी महोदय वाराणसी के निर्देष के अनुपालन में आज दिनांक-25.08.2023 को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में खरीफ के जिन कृषकों के द्वारा फसल का बीमा कराया गया है, उनकी फसल में किसी प्रकार की प्राकृतिक आपदा से क्षति होने पर त्वरित गति से क्षतिपूर्ति दिलाये जाने हेतु एवम् आगामी रबी सीजन में अधिक से अधिक कृषकों को बीमित किये जाने के उद्देष्य से एस0बी0आई0 जनरल इन्ष्योरेंस कम्पनी लि0 के द्वारा जनपद के तीनों तहसीलों हेतु हेल्प डेस्क की स्थापना किया गया है। जिसमें सदर तहसील का हेल्प डेस्क बहुउद्देषीय किसान कल्याण केन्द्र-कलेक्ट्रीफार्म, राजातालाब तहसील का हेल्प डेस्क बहुउद्देषीय किसान कल्याण केन्द्र-जंसा तथा पिण्डरा तहसील का हेल्प डेस्क बहुउद्देषीय किसान कल्याण केन्द्र ब्लाक परिसर पिण्डरा में स्थापित किया गया है, जहां कम्पनी के तहसील स्तर के कर्मचारी श्री नवीन कुमार राय, श्री संजीव कुमार एवम् विषाल धर दूबे उपस्थित रहेंगे है। सदर तहसील के हेल्प डेस्क का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उप कृषि निदेषक शोध केन्द्र वाराणसी श्री अषोक उपाध्याय के द्वारा फीता काट कर किया गया। उप कृषि निदेषक वाराणसी श्री ए0के0 सिंह के द्वारा किसानों को उनकी फसल की क्षति होने पर किस प्रकार टोल-फ्री नम्बर पर क्लेम किया जाये एवम् क्राप कटिंग के बारे में बिस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी। जिला कृषि अधिकारी श्री संगम सिंह के द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ 2023 के अंतर्गत 17787 कृषकों द्वारा अपनी फसल का बीमा कराया गया है जो विगत खरीफ की तुलना में 178.69 प्रतिषत है तथा विगत वर्ष क्षतिपूर्ति के रूप मे 9958 कृषकों को 644.99 लाख रूपये बीमा कम्पनी द्वारा किसानों के खाते मे भेजी गयी है,

जो अबतक की सबसे अधिक क्षतिपूर्ति कृषकों को प्रदान की गयी है। इस अवसर पर बीमा कम्पनी के जिला प्रबंधक श्री जितेन्द्र यादव द्वारा योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी तथा अवगत कराया गया कि योजना हेतु टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है, जिस पर कृषक काल करके योजना की विस्तृत जानकारी ले सकते तथा बीमित कृषक आपदा की स्थिति में क्षतिपूर्ति हेतु 72 घण्टे के अंदर टोल फ्री नम्बर पर सूचित कर सकते है। इस अवसर पर भूमि संरक्षण अधिकारी श्री अषोक यादव, सहायक निदेषक मृदा परीक्षण श्री राजेष राय, सहायक निदेषक आई0पी0एम0लैब श्री शषिकेष सिंह, प्रभारी शस्य अनुभाग(षोध केन्द्र) श्री दुर्गेष सिंह, सहायक विकास अधिकारी(कृषि) श्री विजय शंकर तिवारी, वरिष्ठ प्राविधिक सहायक ग्रुप-बी श्री ललित पटेल, श्री बिनोद सोनकर, श्री राजषेखर, श्री विनय कुमार, श्री अष्वनी सिंह एवम् तहसील सदर के कृषक श्री विजय नारायण ग्राम-हरसोस, श्री माता प्रसाद ग्राम-कपरफोरवा, श्री सुरेन्द्र नाथ सिंह ग्राम-मिसिरपुर, श्री चन्द्रषेखर पटेल ग्राम-षहवाजपुर, श्री पतालू यादव ग्राम-भरथरा आदि उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button