उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गौतम बुध नगर, तालाब में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश  बताया जाता है की कबड्डी खेलकर तालाब में नहाने गया था युवक 14 घंटे बाद मिला शव। सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में एक 18 वर्षीय युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। देर शाम यह घटना हुई और रात से ही गोताखोर की टीम तालाब में युवक को तलाश कर रही थी। काफी मशक्कत के बाद युवक का शव 14 घंटे बाद तालाब में मिला। बताया जा रहा है की कबड्डी खेलने के बाद युवक गांव के मंदिर के पास तालाब में नहाने के लिए गया था। इस दौरान तालाब के दलदल में फंसकर डूब गया। दर्शन गुरुवार शाम को सूरजपुर थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव में प्रशांत नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ में तालाब के पास कबड्डी खेल रहा था। कबड्डी खेलने के बाद गांव के मंदिर के पास तालाब में प्रशांत नहाने के लिए चला गया और वही पर उस का पैर फिसल गया। पैर फिसलने के बाद वह तालाब के अन्दर दलदल में फंस गया । इस दौरान वह पानी में डूब गया।

उसके साथ में प्रशांत का दोस्त मौजूद था। प्रशांत के दोस्त ने प्रशांत को बचाने की कोशिश की लेकिन प्रशांत को बचाने में कामयाब नहीं रहा। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने प्रशांत को काफी ढूंढने का प्रयास किया लेकिन प्रशांत के बारे में ग्रामीणों को कोई जानकारी नहीं लग सकी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और गोताखोर टीम को भी बुलाया गया। गोताखोर द्वारा प्रशांत की रात में तलाश की गई लेकिन मृतक प्रशांत का रात में कोई सुराग नहीं मिला। गोताखोर और ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशांत के शव को करीब 14 घंटे बाद तालाब से ढूंढ कर बाहर निकल गया। फिलहाल पुलिस के द्वारा इस मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है की किस प्रस्तुति में प्रशांत की मौत हुई है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button