उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भारत को विश्व गुरु बनने के लिए 90 फीसद आबादी को संपन्न बनाने की जरूरत

फेकूराम इंटर कॉलेज मे पूर्व सीएम बीपी मंडल की मनाई गई जयंती

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर  सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर फेकराम यादव इंटर कॉलेज परिसर में मंडल कमीशन के मुखिया एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती का कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश की 90 फ़ीसदी आबादी को संपन्न होने की जरूरत है। राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष रामकेश ने पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल के जीवन चरित्र प्रकाश डालते हुए कहां कि उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और समरसता बना सकते हैं। अभी भी बहुत से लोगों को अपने हक और अधिकारों के लिए रोज की दिनचर्या से जूझना पड़ता है। जिसके कारण समाज बटा हुआ है। भारतीय किसान यूनियन के नेता रामबली ने कहा कि देश की जब तक 90 फ़ीसदी आबादी को संपन्न नहीं बनाया तब तक भारत देश विश्व गुरु नहीं बन पाएगा। इसलिए जब दबे कुचले पिछड़े अन्य सभी को संपन्नता आर्थिक मजबूती होगी ।

तभी विश्व गुरू देश बनेगा। शेष 10 फीसद आबादी अपने आप भी मजबूत बन जायेगी। डॉ जयप्रकाश ने कहा कि सामाजिक न्याय के रास्ते पर चले।अगर हम सामाजिक न्याय नहीं अपनाते हैं अर्थात हमारे बहुत संख्यक आबादी आज भी अपने मूलभूत संसाधनों से दूर रहेगी। ऐसे में हम हिंदुस्तान को कभी विश्व गुरू नहीं बना सकते। मूलभूत संसाधनों को समाज में लाने की जरूरत है। सामाजिक न्याय आंदोलन के संयोजक अश्वनी कुमार यादव ने कहा कि देश को संपन्न गुरु बनाना है शिक्षा संसाधन स्वास्थ्य चिकित्सा सब पर सुधार करने जोर देने की जरूरत है। एक दिन दुनिया में भारत का डंका बजेगा इस अवसर पर जयहिंद यादव, प्रवेश कुमार ,अनिल कुमार, पिंटू यादव, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार ,दीपक, मुकेश प्रजापति ,दीपक जायसवाल, मोहन बिंद मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button