उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News गौतम बुध नगर, बिना परमिशन के विदेश ले जा रहा था एनटी केंशर दवाई।

रिपोर्टर ऋषि ठाकुर बुलंदशहर उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बताया कि इस दवाई की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। एक नाइजीरियन नागरिक को अलग-अलग अंग्रेजी दवाइयां के साथ पकड़ा गया। नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में एक नाइजीरियन को अलग-अलग अंग्रेजी दवाइयों के साथ संदीग्ध अवस्था में पकड़ा गया । इसके बारे में कोई जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद ड्रग इंस्पेक्टर और एलआईयू को बुलाया गया। सभी दवाइयां को कब्जे में ले लिया गया है। दवाइयां के सैंपल लेने के बाद पता चला की दवाइयां की कीमत करीब 8 लाख रुपए है। थाना बीटा 2 पुलिस द्वारा कासा ग्रैंड सोसाइटी के सामने से एक नाइजीरियन छात्र मुस्तफा युसूफ को बीटा 2 जो शारदा यूनिवर्सिटी नॉलेज पार्क से पीएचडी कर रहा था। पता चला कि 4 बैगो में विभिन्न प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां के साथ संदीग्ध अवस्था में पकड़ा गया। इसकी जांच के लिए स्थानीय ड्रैंग इंस्पेक्टर और निरक्षक एलआईयू को सूचना दी गई। इंस्पेक्टर एलआईयू द्वारा जांच करने पर मुस्तफा यूसुफ का पासपोर्ट विजा वैलिड पाया गया और ड्रैंग इंस्पेक्टर द्वारा जांच करने के लिए दवाइयां के सैंपल लिए गए।

नाइजीरिया व्यक्ति के कब्जे से एंटी कैंसर और अन्य औषधि जो ब्लड की पूर्ति करने में काम आती है वो बरामद किया गया है। औषधि निरीक्षक वैभव बब्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि नाइजीरिया व्यक्ति से पूछताछ करने पर बताया गया कि सभी औषधीय को भागीरथी पैलेस की फर्म दिल्ली से बिल पर क्रय किया गया है। जिन दवाइयां के क्रय बिल पेश किए गए हैं। बताया कि बिना परमिशन के ले जा रहे थे। जिनके एक्सपोर्ट संबंधित अभिलेखों को प्रस्तुत नहीं किए गए । जिसके क्रम में मौके से ही 4 एंटी कैंसर के नमूने संग्रहित किए गए और बाकी बचे 20 तरह की औषधि को जप्त कर लिया गया। उन्होंने बताया कि औषधि की कुल कीमत 8 लाख रुपए जांची गई है। नमूने की जांच रिपोर्ट आने और औषधि के प्रस्तुत बिल के सत्यापन करने के उपरांत नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button