उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News काउंसलिंग के बाद डीफार्मा की सभी सीटें भरी

रिपोर्टर शम्भू जौनपुर उत्तर प्रदेश

जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान की डी. फार्मा दो वर्षीय पाठ्यक्रम की काउंसलिंग शुक्रवार को इंजीनियरिंग संस्थान के विशेश्वरैया हाल में की गई। विभागाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार ने बताया कि डी फार्मा की सभी 66 सीट पर काउंसलिंग हो गई है। इस पाठ्यक्रम का काफी स्कोप होने के चलते काफी संख्या में विद्यार्थी आवेदन करते हैं। काउंसलिंग के बाद विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फीस भी जमा कर दिया है। काउंसलिंग सुबह 10:00 बजे से शुरू की गई थी। काउंसलिंग में डॉ पूजा सक्सेना, डॉ आलोक दास, डॉ .झांसी मिश्रा, डॉ आशीष गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के प्रमाण पत्र को चेक विजय प्रकाश मौर्य किया। काउंसलिंग कराने लगभग 200 विद्यार्थी आए थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button