IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News रक्षाबंधन के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक, भाइयों के लिए मनपसंद राखी खरीद रही बहने

रिपोर्टर विवेक सिन्हा वाराणसी उत्तर प्रदेश

वाराणसी  देश में रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त बुधवार को मनाया जाएगा। राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त की रात करीब 9:00 बजे से 31 अगस्त की सुबह करीब 7:00 बजे तक है। रक्षाबंधन के पर्व को लेकर राखी की दुकान वाराणसी के बाजार में सज गई है। राखी की दुकान सस्ते ही दुकानों पर रौनक नजर आने लगी है। राखी की दुकानों पर बड़ी संख्या में बहने अपने भाइयों के लिए राखी पसंद कर रही है। भाई -बहन के अटूट और पवित्र रिश्तों के पर्व रक्षाबंधन की तैयारी में बहने जुटी हुई है। पूर्वांचल की सबसे बड़ी मंडी हड़हा सराय में तो कुन्दन वाली ,जरी वाली,मोती वाली ,रुद्राक्ष वाली अन्य राखियों की धूम मची है। इन राखियों को बहने अपने भाइयों की कलाई पर सजाने के लिए काफी उत्सुकता से खरीद रही है। रक्षाबंधन के पर्व पर बाजारों में रौनक को लेकर दुकानदार कमलेश पाण्डेय ने बताया इस बार रक्षाबंधन का काफी अच्छा मुहूर्त है। इस बार बेहद ही आकर्षित करने वाली राखियां कम दामो में मार्किट में आये है। इन राखियों ली बिक्री भी खूब हो रही है। पूरा नगर राखी का त्योहार मनाने को उत्सुक है, ऐसे में बड़ी संख्या में महिलाएं , युवती और स्कूली छात्राएं बाजार में अपने भाईयों के लिए राखिया पसंद कर रही है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button