ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News नेमावर पुलिस की तत्परता से गुम मोबाइल को कुछ मिनट में ही किया बरामद

रिपोर्टर दीपक तिवारी देवास मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के देवास जिले के थाना नेमावर पर मोहम्मद सईद पिता स्वर्गीय मोहम्मद अनवर सईद निवासी इटारसी जिला नर्मदापुरम ने आवेदन दिया कि मीनाक्षी बस से परिवार सहित इटारसी अपने घर जा रहा था जो नेमावर बस स्टैंड पर एमआई नोट सेवन प्रो मोबाइल बस में से गायब हो गया है। नहीं मिल रहा है उक्त आवेदक सूचना पर थाना प्रभारी सुरेखा निमोदा ने थाने से तत्काल सै.1046 श्याम सिंह को आवेदक के साथ मोबाइल की खोज हेतु रवाना किया तत्काल साइबर सेल की मदद से प्रयास चौक नेमावर से आवेदक का गुम मोबाइल चंद मिनट में ढूंढकर आवेदक को सै. श्याम सिंह द्वारा दे दिया गया । सराहनीय कार्य से आवेदक मोहम्मद सईद निवासी इटारसी नर्मदापुरम के चेहरे की खुशी देखते ही बनती हैं तथा पुलिस के प्रति धन्यवाद प्रेषित कर विश्वास जताया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button