IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Uttar Pradesh News पुलिस तथा सर्विलांस की टीम ने हत्या में शामिल मृतक के बचपन के तीन दोस्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया

रिपोर्टर नवरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

कुछ दिन पूर्व हुए हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस तथा सर्विलांस की टीम ने हत्या में शामिल मृतक के बचपन के तीन दोस्तों को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया है अभियुक्तों ने हत्या का कारण मृतक द्वारा अपनी और अपने परिजनों की सार्वजनिक स्थानों पर बार बार बेइज़्ज़ती व दबंगई करना बताया है । जनपद बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव प्रेम नगर स्थित राहुल कुमार पुत्र स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह का शव गत 21 अगस्त को उसके ही घर में संग्धित परस्थिति में पड़ा मिला था जबकि मृतक की पत्नी करीब एक सप्ताह पूर्व से अपने मायके गई हुई थी। मृतक कई दिनों से घर पर अकेला रह रहा था। मृतक की माता प्रमोद देवी ने शक के आधार पर पत्नी शीलू, साला सचिन व ससुर तेजपाल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया था थाना हल्दौर पुलिस टीम व सर्विसलांस सैल टीम ने असली कातिलों को गिरफ्तार कर राहुल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्या अभियुक्त राहुल पुत्र भीम सिंह, निपेन्दर उर्फकलुआ पुत्र भगवन्त सिंह, कामेन्द उर्फचुटकी पुत्र ओमकार सिंह निवासीगण ग्राम जलालपुर हसना थाना हीमपुर दीपा जिला बिजनौर ने अपना जुर्म इकबाल किया । हत्या प्रयुक्त आला कत्ल डन्डा घटना के समय पहने खून से सने कपड़े शराब के पाउच गिलास लोटा मोबाइल फोन आदि बरामद किए। कामेन्दर उर्फचुटकी ने पूछताछ में बताया कि मृतक हमारा बचपन का दोस्त था किन्तु उसने हमारे परिजनों का कई बार सार्वजनिक स्थानों पर अपमान किया था जिसका बदला लेते हुए उस पर डन्डे से ताबड़तोड़ वार हत्या कर दी और उसके शव को मकान के दोमजले में छुपा दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को प्रातः करीब छह बजे चांदपुर रोड़ स्थित मोहनपुर तिराहे से कहीं भागने की जुगत में खड़े तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना प्रभारी निरीक्षक मनीराम सिंह – उपनिरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक श्रीपाल सिंह, उपनिरीक्षक तनवीर अहमद, कांस्टेबल मुनेन्द्र सिंह, मनोज कुमार – कुलदीप कुमार, सर्विसलांस सेल से कांस्टेबल विशाल चिकारा, मोनू कुमार आदि शामिल रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button