IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार यानी आज झांसी आ रहे हैं। वे करीब 3 घंटे झांसी में रहेंगे और दो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे।

रिपोर्टर अमित कुशवाहा गुरसराय उत्तर प्रदेश

इसके बाद शाम को लखनऊ लौट जाएंगे। इसके बाद शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी झांसी आएंगे। दो दिन में दोनों उप मुख्यमंत्री के झांसी दौरे से सियासत गरमाई हुई है। इन दौरे को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देखा जा रहा है।

अफसरों के साथ करेंगे बैठक

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज सुबह दतिया में मां पीतांबरा की पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद दोपहर दो बजे झांसी आएंगे। सबसे पहले अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। फिर बस स्टैंड के पास गल्ला मंडी में झांसी-बुंदेलखंड कांवड़ यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद उन्नाव बालाजी रोड पर सुदर्शन गार्डन पहुंचेंगे। वहां पर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के नगर निकास सभासदों के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का शुभांरभ करेंगे। उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यातायात व्यवस्था में बदलाव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सीओ यातायात राजेश कुमार राय ने बताया कि 24 अगस्त को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों का महानगर में प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक मिलने वाली प्रवेश की अनुमति भी निरस्त की गई है। यानी 12 घंटे तक कोई भी भारी वाहन महानगर में प्रवेश नहीं कर पाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button