उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News भ्रष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर आप महिला प्रकोष्ठ का जोरदार धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर वसीउद्दीन आगरा उत्तर प्रदेश

आगरा आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह के आह्वान पर समूह से उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचारी सरकार भाजपा के खिलाफ आज धरना प्रदर्शन किए जा रहे हैं इसी कड़ी में आगरा में भी ,आप, की महिला प्रकोष्ठ द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया गया, तथा इस धरने का नेतृत्व महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सपना गुप्ता द्वारा किया गया और ज्ञापन के माध्यम से केंद्र सरकार की भ्रष्टाचार योजनाओं को बंद करने की अपील राष्ट्रपति महोदिया से की गई साथ ही कहा गया कि आयुष्मान घोटाला में भ्रष्टाचार, भारतमाला प्रोजेक्ट में खुला भ्रष्टाचार, द्वारका एक्सप्रेस वे भ्रष्टाचार, अयोध्या डेवलपमेंट अथॉरिटी जैसे-भ्रष्टाचार के खुलासे सीएजी की रिपोर्ट में किया गया हैं, लेकिन मोदी सरकार चंद्रयान-3 को भुनाने में लगी है लेकिन भारत देश की जीडीपी कितनी नीचे पहुंच गई है इस पर जरा भी ध्यान नहीं है ,जो काम 70 सालों में ना हुऐ वो भ्रष्टाचार आज मोदी सरकार में हो रहे हैं ,जिससे कि भारत देश की जनता शर्मसार है जनता की गाड़ी कमाई को अपनी भ्रष्टाचारी योजनाओं में लगाई जा रही है लेकिन जनता के लिए रोजगार का कोई ऐसा काम नहीं किया जा रहा है जिससे कि जनता को रोजगार मिले और साथ ही नए-नए कानून बनाकर देश के ईमानदारी से टैक्स भरने वाले व्यापारियों को फजूल में परेशान किया जा रहा है तरह-तरह के कानून व्यापारियों के कारोबार पर लगाकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है इस तरह से तो इस देश में छोटे कारोबारी ही खत्म हो जाएंगे , जनता और गरीब होती जा रही है लेकिन मोदी सरकार को कोई भी फर्क नहीं पड़ता, आज ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से सुमन श्री उपाध्याय आशु जॉन मीना देवी दीपा डोली रोशनी रेखा देवी कुसुम आदि महिलाएं उपस्थिति रही !

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button